चक्रवातों के प्रकार Types of cyclones
चक्रवातों के प्रकार
भूतल के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी चक्रवातों को दो वर्गों में रखा जा सकता है : (i) शीतोष्ण कटिबन्धीय चक्रवात, (ii) उष्ण कटिबन्धीय चक्रवात।
शीतोष्ण कटिबन्धीय चक्रवात
(TEMPERATE CYCLONES) स्थिति-शीतोष्ण या मध्य अक्षांशीय चक्रवात का प्रभाव क्षेत्र सामान्यतः 40° से 65° उत्तरी व दक्षिणी अक्षांशों के मध्य रहता है। ऋतु में वायुदाब पेटियों के विषुवत् रेखा की ओर खिसकने पर इनका प्रभाव क्षेत्र 30° उत्तरी व दक्षिणी अक्षांश तक बढ़ जाता है। उत्तरी गोलार्द्ध में विशेषकर पश्चिमी यूरोप के उत्तरी भागों में चक्रवात 70° उत्तरी अक्षांश तक प्रभावी रहते हैं। इनका दिशा मार्ग प्रायः पछुआ हवाओं की पेटी के सहारे पश्चिम से पूरब की ओर रहता है।
आकृति एवं विस्तार—शीतोष्ण चक्रवातों की आकृति दीर्घवृत्ताकार अथवा अण्डाकार होती है। यदि कोई वृत्ताकार उष्ण कटिबन्धीय चक्रवात अपने सीमान्त प्रदेश से मध्य अक्षांशीय प्रदेश में प्रवेश कर भी जाता है तो वह भी वृत्ताकार से अण्डाकार आकृति धारण कर लेगा। सामान्यतः चक्रवात अपने पूरब-पश्चिम अक्ष मार्ग पर विशेष लम्बे एवं उत्तर-दक्षिण अक्ष पर संकरे होते हैं। इनकी लम्बाई पूरब-पश्चिम दिशा में 600 से 1,600 किमी तक हो सकती है। कुछ बड़े शीतोष्ण कटिबन्धीय चक्रवात सारे विश्व का चक्कर पूरा करने तक भी प्रभावी बने रह सकते हैं। अर्थात् कभी-कभी इनका क्षेत्रफल दस लाख वर्ग किमी तक भी होता है।
दिशा मार्ग-शीतोष्ण चक्रवात निरन्तर गतिशील रहते हैं। यह पछुआ हवाओं के सहारे पश्चिम से पूरब की ओर चलते हैं। इनकी गति 30 से 45 किमी प्रति घण्टा रहती है, किन्तु इनके भीतर बहने वाली पवनों की गति इससे भी कम होती है। अतः यह चक्रवात उष्ण कटिबन्धीय चक्रवातों की भांति न तो घातक होते हैं न ही भारी विनाश पहुंचाते हैं।
वायुदाब व्यवस्था एवं पवनें-शीतोष्ण चक्रवात के मध्यवर्ती भाग से कुछ पीछे के हिस्से में उसका वास्तविक केन्द्र या निम्न वायुदाब का क्षेत्र होता है। एक मध्यम आकार के शीतोष्ण चक्रवात को दो समभार रेखाएं एवं बड़े चक्रवातों को चार-छः समभार रेखाएं चार मिलीबार के अन्तर पर घेरे रह सकती हैं अर्थात् मध्य अक्षांशीय या शीतोष्ण कटिबन्धीय चक्रवातों में समभार रेखाएं उष्ण कटिबन्धीय चक्रवातों की अपेक्षा दूर-दूर होती हैं। सुविकसित शीतोष्ण चक्रवात उत्तरी-पूर्वी संयुक्त राज्य एवं उत्तरी सागर में पश्चिमी यूरोप के तटीय प्रदेश के आस-पास फैले होते हैं। शीतोष्ण चक्रवात में निम्न वायुदाब 980 से 1,002 मिलीबार के मध्य कुछ भी हो सकता है। इसमें उत्तरी गोलार्द्ध में पवनों की दिशा वामावर्त (anti-clockwise) रहती है। इन पवनों का वेग 15 से 40 किमी के मध्य समभार रेखाओं के ढाल या प्रवणता के अनुसार रहता है। सामान्यतः पवनें समभार रेखाओं को 20 से 35° के कोण पर काटती हैं। कई बार गतिशील वाताग्र के दिशा मार्ग के अनुसार भी इनकी दिशा एवं गति पर प्रभाव पड़ सकता है। चक्रवात के दक्षिणी-पूर्वी खण्ड में पवनें पश्चिमी दिशा में, उत्तरी खण्ड में पूरबी दिशा में, उत्तरी-पश्चिमी खण्ड में उत्तरी-पूरबी दिशा में एवं दक्षिणी-पश्चिमी खण्ड में उत्तर-पश्चिम दिशा में चलती हैं।
चक्रवात का आगमनः मेघ एवं वर्षाशीतोष्ण चक्रवात के आगमन के साथ-साथ तापमान धीमी गति से बढ़ने लगते हैं तथा मन्द समीर चलती है। आकाश में हल्के
पक्षाभ एवं स्तरी पक्षाभ बादल अधिक ऊंचाई पर हल्की आभा के रूप में फैले होते हैं। इससे सूर्य या चन्द्रमा के चारों ओर आभामण्डल या कुण्डली-सी बन सकती है।
गर्म वायु वायुदाब घटने एवं नमी व ताप बढ़ने से वायु की सहनशीलता मानव के लिए घटने लगती है। कुछ घण्टों बाद आकाश में काले कपासी व वर्षी मेघ भी छाने लगते हैं। यही
चक्रवात का उष्ण खण्ड कहलाता है। आकाश में घने बादलों से सूर्य छिप जाता है एवं धीरे-धीरे वर्षा होने लगती है।
वायु में अस्थिरता की दशा एवं वायुदाब प्रवणता अधिक रहने पर वर्षा अधिक तेज या भारी हो सकती है। इस भाग में उष्ण वाताग्र का एवं उष्ण पवनों का पूर्ण प्रभाव बना रहता है। उष्ण खण्ड के पश्चात् शीत
वाताग्र का क्षेत्र आता है एवं इसके पश्चात् शीत खण्ड (cold sector) या चक्रवात का पृष्ठ भाग आ जाता
है। पृष्ठ भाग अथवा दक्षिणी-पश्चिमी
| चतुर्थांश भाग में ठण्डी वायु राशि पूर्ण मेघावरण
का प्रभाव सबसे अधिक रहता है।
अतः यहां शीत वाताग्र (cold शीतल प्रभावहीन चन्द्र अग्र | front) बनता है। इसका ढाल
उन्नतोदर होता है। यहां गरम हवाएं शीतल
तेजी से ऊपर उठती हैं। इसी से झोंके
यहां गहरे कपासी व कपासी वर्षी बौछार मलिन गगन
| मेघ बनते हैं। तेजी से ठण्डी हवा के सम्पर्क में आने के कारण यहां
हिमपात एवं ओलावृष्टि भी सम्भव कपासी मेघ
है। तापमान में तेजी से गिरावट चित्र
आने से पहले का हल्का गरम मौसम
कुछ ही घण्टों में ठण्ड में बदल सकता है। ऐसे परिवर्तन के कारण कई बार तूफानी दशाएं बन सकती हैं, तेज स्थानीय हवाएं चल सकती हैं। अतः चक्रवात में मौसम निरन्तर बदलता रहता है।यहां मौसम परिवर्तन से सम्बन्धित एक तथ्य विशेष उल्लेखनीय है कि जो स्थान चक्रवात की केन्द्रीय पूरब-पश्चिम अक्ष रेखा से उत्तर में स्थित है वहां ऊपर वर्णित अभूतपूर्व परिवर्तन नहीं आते, पर गर्म सीमान्त पहले से ही भूमि से ऊपर उठा रहता है एवं पृष्ठ भाग में भूमि के निकट गरम व ठण्डी हवाओं के मध्य इतना अधिक वायुदाब एवं ताप परिवर्तन नहीं होता। यहां वर्षा भी धीमी होती है। अतः जब दक्षिणवर्ती भागों से चक्रवात गुजर जाता है। तो शान्त, खुला, शीतल मौसम खिली धूप या उच्च वायुदाब से प्रभावित मौसम विशेष सुहावना पाया जाता है जबकि इस रेखा से उत्तरवर्ती भागों में मौसम धीमी व सम-गति से बदलता है।
............ English Translation..........
Types of cyclones
Effective cyclones in different regions of the surface can be classified into two categories: (i) temperate cyclonic cyclones, (ii) warm tropical cyclones.
Temperate cyclonic cyclone
(TEMPERATE CYCLONES) Situation - The effect zone of a temperate or mid-latitude cyclone generally lies between 40 ° to 65 ° northern and southern latitudes. In the season, when the air pressure moves towards the equator, their area of influence increases to 30 ° north and south latitude. In the northern hemisphere, especially in the northern parts of western Europe, cyclones remain in effect up to 70 ° northern latitude. Their direction is usually from west to east with the help of westerly winds.
Shape and extent- The shape of temperate cyclones is elliptical or elliptical. If a circular cyclonic cyclone enters the central latitudinal region from its frontier region, it will also take an elliptical shape from a circular one. Generally, cyclones are particularly long on their east-west axis route and narrow on the north-south axis. Their length can range from 600 to 1,600 km in the east-west direction. Some large temperate cyclonic cyclones can remain effective even after completing the round of the whole world. That is, sometimes their area is even up to one million square km.
Direction - Temperate cyclones are constantly moving. These westerly winds move from west to east. Their speed varies from 30 to 45 km per hour, but the speed of the winds flowing within them is even less. Therefore, these cyclones are neither fatal nor cause heavy destruction like tropical cyclones.
The air pressure system and the wind-temperate cyclone has its actual center or low air pressure area at some back. A moderate-sized temperate cyclone can have two equilateral lines and large cyclones with four-six equilateral lines at a spacing of four millibars, that is, in mid-latitudinal or temperate cyclonic cyclones, the equilibrium lines are farther than the tropical cyclonic cyclones. Well-developed temperate cyclones are spread around the coastal region of Western Europe in the northeastern United States and the North Sea. Low temperatures in a temperate cyclone can be anything between 980 to 1,002 mbar. In this, the direction of the winds in the northern hemisphere is anti-clockwise. The velocity of these winds varies between 15 to 40 km according to the gradient or slope of the isobar lines. Winds generally cut the equilateral lines at an angle of 20 to 35 °. Many times according to the direction of the moving atmosphere, their direction and speed can also be affected. In the south-eastern section of the cyclone, the winds move in the western direction, in the northern section in the eastern direction, in the north-western section, in the north-east direction and in the south-western section in the north-west direction.
Arrival of Cyclone: With the arrival of cloud and rain-temperate cyclones, the temperature starts increasing at a slow rate and the cool breeze moves. Light in the sky
The pectoral and stratospheric clouds are spread as light aura at higher altitudes. With this, a sun or moon can be formed around the sun or moon.
Due to decreasing hot air pressure and increasing humidity and temperature, the tolerance of air starts decreasing for human. After a few hours, black capitals and old clouds also filter in the sky. This only
The hot section of a cyclone is called. The sun is hidden by the thick clouds in the sky and slowly it starts raining.
Rainfall may be more rapid or heavy if the conditions of air instability and air pressure are high. In this part, the full effect of the warm air and warm winds remains. Winter after winter
The area of the atmosphere comes and after that the surface of the cold sector or cyclone would come.
is. Surface or southwestern
| Cold air full thunderstorm in fourth quarter
The effect is the highest.
Therefore, cold cold effected Chandra Agar | front is formed here. Shield of
Is advanced. Hot winds cool here
She rises rapidly. Puke from
Here a deep and bitter shower of rain
| Clouds are formed. Due to fast cold air contact here
Snow and hail are also possible cloudy
is. Rapid temperature drop picture
Mild warm weather before arrival
Can change to cold in just a few hours. Due to such change many times stormy conditions can be formed, strong local winds can prevail. Therefore, the weather in a cyclone is constantly changing. Here is a fact related to the change in the weather that the place which is located north of the cyclone's central east-west axis does not have the unprecedented changes mentioned above, but the hot seam is already land. It is elevated above the surface and there is not so much pressure and temperature change between the hot and cold winds near the ground. Rainfall here is also slow. Hence, when a cyclone passes through the southern parts. So the cool, open, cool weather is affected by the blistering sunlight or high air pressure. Special pleasant weather is found while the weather in the later parts of this line changes slowly and evenly.
Comments
Post a Comment