उष्ण मानसूनी जलवायु प्रदेश Tropical monsoon climate
3. उष्ण मानसूनी जलवायु प्रदेश
स्थिति एवं विस्तार—मानसूनी प्रदेशों की स्थिति दोनों गोलार्डों में 8° से 30° अक्षांशों के मध्य पायी जाती है। ये प्रदेश भूमध्य रेखा से उत्तर एवं दक्षिण में महाद्वीपों के पूर्वी एवं मध्यवर्ती भागों में स्थित हैं। इन प्रदेशों का विस्तार एशिया महाद्वीप के फिलीपाइन द्वीप समूह, भारत, पाकिस्तान, बांगलादेश, बर्मा, थाईलैण्ड, कम्बोडिया, लाओस, वियतनाम तथा दक्षिणी चीन, अफ्रीका के पूर्वी तटीय भाग की ओर मालागासी तथा मोजाम्बिक में, आस्ट्रेलिया महाद्वीप के उत्तरी-पूर्वी भाग में, लेटिन अमेरिका के केरेबियन तट व मध्य अमेरिका, मैक्सिको तथा ब्राजीज के पूर्वी तटीय भाग तक है।
जलवायु-मानसूनी जलवायु प्रदेशों में जलवायु उष्ण एवं आर्द्र होती है। इन प्रदेशों में वार्षिक तापान्तर अधिक मिलता है। उत्तरी गोलार्द्ध में ग्रीष्म ऋतु अप्रैल से सितम्बर मास तक रहती है। इस ऋतु में अत्यधिक गर्मी पड़ती है, जबकि औसत तापमान 30°C से 38°C रहता है। भारत के उत्तरी-पश्चिमी भाग में तापमान 49°C तक एवं मध्य मैक्सिको में 40°C मिलता है। उत्तरी भारत में मई-जून में लू (गर्म लहर) चलती है।
ग्रीष्म ऋतु गरम एवं नम होती है। शीत ऋतु नवम्बर से फरवरी माह तक रहती है। इस ऋतु ठण्ड पड़ती है। शीत ऋतु का औसत तापमान 15°C से 18°C तक रहता है। भारत के उत्तरी भाग में न्यूनतम तापमान 5°C से भी नीचे गिर जाता है। यहां तापान्तर 20 से 25°C तक रहता है, किन्तु समुद्र तट पर 10°C से भी कम रहता है। शीत ऋतु शीतल एवं शुष्क होती है। मानूसनी जलवायु वाले प्रदेशों में वर्षा ग्रीष्म ऋतु में ही अधिक होती है। दक्षिणी गोलार्द्ध की अपेक्षा उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित मानसून प्रदेशों में वर्षा अधिक होती है। वर्षा का औसत 100 से 150 सेमी रहता है। समुद्रतटीय तथा पवनवर्ती प्रदेशों में वर्षा अधिक होती है। यहां वर्षा का लगभग 85% भाग ग्रीष्मकालीन मानसून से प्राप्त होता है। शीत ऋतु में वर्षा केवल सुदूर दक्षिणी-पूर्वी भारत, केरेबियन तट, मालागासी तथा उत्तरी-पूर्वी आस्ट्रेलिया में होती है। शीत ऋतु । की वर्षा का औसत 10 सेमी से 30 सेमी है। मानसूनी प्रदेशों में होने वाली वर्षा
अनिश्चित तथा असमान होती है। कभी अतिवृष्टि होती है, तो कभी सूखा पड़ता है।
प्राकृतिक वनस्पति—मानसूनी प्रदेशों में तापामन एवं वर्षा की विभिन्नता के कारण भिन्न-भिन्न प्रकार की वनस्पति मिलती है। अधिक वर्षा वाले प्रदेशों में सदाबहार वन पाए जाते हैं, जिनमें नारियल, महोगनी, रबड़, आदि वृक्ष मिलते हैं। सामान्य वर्षा वाले क्षेत्रों में मानसूनी वन मिलते हैं, जिनके वृक्ष चौड़ी पत्ती वाले होते हैं। ये पतझड़ वृक्ष वर्ष में एक बार अपनी पत्तियां गिरा देते हैं। साल, सागौन, आम, शीशम, नीम आदि यहां के मुख्य वृक्ष हैं। साधारण वर्षा वाले प्रदेशों में घास के मैदान तथा नीम, सरस, बबूल, पलास, चन्दन, महुआ, खेजड़ा आदि के वृक्ष मिलते हैं।
......... English translation.........
3. Tropical monsoon climate
Position and extent- The position of monsoon regions is found between 8 ° to 30 ° latitudes in both the Golardas. These regions are located in the eastern and intermediate parts of the continents, north and south from the equator. These territories extend to the Philippine Islands of the continent of Asia, India, Pakistan, Bangladesh, Burma, Thailand, Cambodia, Laos, Vietnam and southern China, towards the eastern coastal part of Africa in Malagasy and Mozambique, in the northeastern part of the Australian continent. , The Caribbean coast of Latin America and the eastern coastal part of Central America, Mexico and Brazil.
4
Climate- The climate in the monsoon climate is hot and humid. The annual temperature is more in these regions. Summer in the northern hemisphere lasts from April to September. This season is extremely hot, while the average temperature is 30 ° C to 38 ° C. Temperatures up to 49 ° C are found in the northwestern part of India and 40 ° C in central Mexico. Loo (hot wave) moves in northern India in May-June.
Summers are hot and humid. The winter season lasts from November to February. It falls in this season. Average winter temperatures range from 15 ° C to 18 ° C. The minimum temperature in the northern part of India falls below 5 ° C. The temperature here is 20 to 25 ° C, but less than 10 ° C on the beach. The winter season is cool and dry. Rainfall is more in the summer season only in regions with monsoon climate. The monsoon regions located in the northern hemisphere receive more rainfall than the southern hemisphere. The average rainfall varies from 100 to 150 cm. Rainfall is more in the coastal and windy regions. About 85% of the rainfall is received from the summer monsoon. Rainfall in winter occurs only in far southeastern India, the Caribbean coast, Malagasy and northeastern Australia. winter season . The average rainfall is 10 cm to 30 cm. Monsoon rain
It is uncertain and uneven. Sometimes there is excess rainfall, sometimes it is dry.
Natural Vegetation - Different types of vegetation are found in monsoon regions due to variation of temperature and rainfall. Evergreen forests are found in areas with high rainfall, in which coconut, mahogany, rubber, etc. trees are found. Monsoon forests are found in areas with normal rainfall, whose trees are broad-leafed. These autumn trees drop their leaves once a year. Sal, teak, mango, rosewood, neem etc. are the main trees here. Grasslands and trees of neem, saras, babool, palas, sandalwood, mahua, khejra etc. are found in the regions with normal rainfall.
Comments
Post a Comment