सूडान तुल्य या सवन्ना तुल्य जलवायु प्रदेश Climate zone like Sudan or Savanna

2. सूडान तुल्य या सवन्ना तुल्य जलवायु प्रदेश

 स्थिति एवं विस्तार-सूडान या सवन्ना तुल्य प्रदेश 5 से 22° उत्तरी-दक्षिणी अक्षांशों के मध्य स्थित हैं। इन प्रदेशों का विस्तार अफ्रीका महाद्वीप के सूडान, पूर्वी अफ्रीका का पठार तथा जेम्बेजी बेसिन में, दक्षिणी अमरीका महाद्वीप के गयाना पठार, ब्राजील के पठार तथा उत्तरी आस्ट्रेलिया में है।

जलवायु-सूडान तुल्य प्रदेशों की जलवायु वर्ष भर गरम एवं साधारण आर्द्र होती है। यहां ग्रीष्म ऋतु में औसत तापमान 28° से 33°C रहता है। शीत ऋतु में औसत तापमान 18° से 23°C रहता है। वार्षिक तापान्तर केवल 5° से 10°C रहता है। वर्षा ग्रीष्म ऋतु में होती है। वर्षा का वार्षिक औसत 50 से 160 सेमी है। भूमध्य रेखा के निकटवर्ती भागों में अधिक वर्षा होती है। सुदूर भागों में वर्षा का औसत 50 सेमी ही रह जाता है। वार्षिक वर्षा की मात्रा में पर्याप्त विषमता पायी जाती है, कभी बाढ़ तो कभी सूखे की स्थिति आ जाती है। तापमान में भिन्नता की दृष्टि से यहां तीन मौसम अनुभव किये जाते हैं-(i) शुष्क शीत काल (ii) उष्ण शुष्क मौसम (iii) उष्ण तर मौसम। ये प्रदेश निम्न तथा उच्च वायुदाब से प्रभावित रहते हैं। वर्षाकाल में उष्ण कटिबंधीय तेज चक्रवात आते हैं। प. द्वीप समूह के निकट हरिकेन का प्रभाव रहता

प्राकृतिक वनस्पति–उच्च तापमान और साधारण वर्षा के फलस्वरूप इन प्रदेशों में लम्बी एवं घनी घास मिलती है तथा कहीं-कहीं वृक्ष उग आते हैं। यह प्रदेश घास के मैदानों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इन मैदानों में कहीं-कहीं छोटे-छोटे वृक्ष भी मिलते हैं। अफ्रीका में घास के मैदानों को सवन्ना नाम दिया गया है। इसी आधार पर समस्त जलवायु प्रदेश को सवन्ना तुल्य कहते हैं। वर्षा काल में मोटी और लंबी-लंबी घासें उगती हैं। कम वर्षा वाले क्षेत्रों तथा शुष्क मौसम में छोटी घासें तथा कंटीली वनस्पति मिलती है। वृक्ष प्रायः पर्णपाती होते हैं।

.......... English translation.......

2. Climate zone like Sudan or Savanna

 Status and Extension- Sudan or Savanna Equal Territories are located between 5 to 22 ° north-south latitudes. These territories extend into the Sudan of the African continent, the plateau of East Africa and the Zambezi basin, the Guyana plateau of the South American continent, the Brazilian plateau and northern Australia.

 Climate - The climate of the regions of Sudan is hot and moderately humid throughout the year. The average temperature here in summer varies from 28 ° C to 33 ° C. The average temperature in winter is 18 ° to 23 ° C. The annual temperature is only 5 ° to 10 ° C. Rainfall occurs in summer. Annual average rainfall is 50 to 160 cm. Nearby parts of the equator receive more rainfall. The average rainfall in remote parts remains 50 cm. Substantial asymmetry is found in the amount of annual rainfall, sometimes floods and sometimes drought conditions. Three seasons are experienced here due to the variation in temperature - (i) dry winter (ii) hot dry season (iii) hot weather. These regions are affected by low and high air pressure. Tropical cyclones occur during the rainy season. P. Hurricane influence remains near the islands

 Natural vegetation - Due to high temperature and normal rainfall, tall and dense grass is found in these regions and trees grow somewhere. This region is world famous for grasslands. Small trees are also found somewhere in these plains. The grasslands in Africa are named Savanna. On this basis, the entire climate region is called Savanna. Thick and tall grasses grow during the rainy season. Small grasses and thorny vegetation are found in areas with low rainfall and dry season. Trees are often deciduous.

Comments

Popular posts from this blog

कोपेन का जलवायु वर्गीकरण (KOPPEN'SCLASSIFICATION OF WORLD CLIMATES)

Thornweight's World Climate Classification (THORNTHWAITE'S CLASSIFICATION OF WORLD CLIMATES) In English

Aeration वायुराशियों के वाताग्र या सीमान्त