आस्ट्रेलिया की वायुराशियां Australian Airfares

  6. आस्ट्रेलिया की वायुराशियां


आस्ट्रेलिया पर निम्न दो वायुराशियों का प्रभाव महत्वपूर्ण रहा है


(1) उष्णकटिबन्धीय महाद्वीपीय वायुराशि (cTw)-आस्ट्रेलिया का अधिकांश भाग उष्ण मरुस्थलीय है। इस प्रभाव से यह ग्रीष्मकाल में बहुत अधिक उष्ण व शुष्क बना रहता है। यही इस महाद्वीपीय वायुराशि का उद्गम क्षेत्र भी है। यह वायुराशि तापमान बढ़ाने में सहायक होती है। इसके कारण निम्न वायुदाब की दशा विकसित होने से नवम्बर से फरवरी के मध्य उत्तरी व पूर्वी आस्ट्रेलिया में पर्याप्त वर्षा हो जाती है। यहां भी उत्तरी तट पर संशोधित मानसूनी महासागरीय आर्द्र वायुराशि का प्रभाव बना रहता है। महाद्वीपीय वायुराशि ग्रीष्मकाल में सितम्बर से मार्च तक ही विशेष प्रभावी रहती है। शीतकाल में यहां पर स्थिर दशाएं विकसित होने लगती हैं।


(2) ध्रुवीय महासागरीय वायुराशि (mPwu)—आस्ट्रेलिया के दक्षिणी भाग में शीत ऋतु (जुलाई) में अण्टार्कटिका से उत्तर की ओर प्रवाहित पछुआ हवाएं चलने लगती हैं। इस समय वायु पेटियों के उत्तर से खिसकने से यहां ध्रुवीय महासागरीय (आर्द्र) वायुराशि चलती है। इसमें पर्याप्त नमी भी रहती है। इसके चलने से पछुआ हवाओं का क्षेत्रीय प्रभाव अधिक विकसित हो जाता है। अतः इससे सारे दक्षिणी व पूर्वी आस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैण्ड के तटीय व ऊंचे भागों पर अच्छी वर्षा हो जाती है।


......... English Translation........


6. Australian Airfares




 The effect of the following two airports on Australia has been significant




 (1) Tropical Continental Air (cTw) - Most of Australia is warm desert. Due to this effect, it remains very hot and dry during summer. This is also the origin of this continental wind. This air is helpful in increasing the temperature. Due to the development of low air pressure, there is enough rainfall in northern and eastern Australia between November and February. Here too, the effect of the modified monsoon oceanic humid air on the northern coast remains. Continental winds are particularly effective in summer from September to March. Stagnant conditions start to develop here in winter.




 (2) Polar Oceanic Air (mPwu) - In the southern part of Australia, westerly winds blow northward from Antarctica in winter (July). At this time, due to the movement of the air boxes from the north, the polar oceanic (humid) air moves here. It also has enough moisture. Due to its movement, the regional influence of westward winds becomes more developed. Therefore, it gets good rainfall on all the southern and eastern parts of Australia and New Zealand.

Comments

Popular posts from this blog

कोपेन का जलवायु वर्गीकरण (KOPPEN'SCLASSIFICATION OF WORLD CLIMATES)

Thornweight's World Climate Classification (THORNTHWAITE'S CLASSIFICATION OF WORLD CLIMATES) In English

Aeration वायुराशियों के वाताग्र या सीमान्त