ATMOSPHERIC MOISTURE, HUMIDITY, EVAPORATION AND CONDENSATION]



(ATMOSPHERIC MOISTURE, HUMIDITY, EVAPORATION


AND CONDENSATION]


वायुमण्डलीय आदर्ता


Atmospheric Respect



(ATMOSPHERIC HUMIDITY) जलवायु के सभी तत्वों में आर्द्रता, उसका संघनन एवं विभिन्न रूपों का भूतलवासियों के लिए सबसे अधिक महत्व रहा है। वायुमण्डल में उपस्थित आर्द्रता से अर्थ उस जलवाष्प एवं उसके विभिन्न रूपों से है जो कि वायुमण्डल की निचली परतों (विक्षोभमण्डल) में झूलती या तैरती अवस्था में पाई जाती हैं। स्वयं जलवाष्प वायु में अदृश्य रूप में रहती है, किन्तु संघनन की क्रिया के माध्यम से यह ओस, पाला, कोहरा, बादल, जलकण, हिमकण, ओला आदि रूपों में दिखाई देती है। इसकी उपस्थिति से ही वायुमण्डल में तड़ित, गर्जना, भारी वर्षा, हिमपात आदि परिवर्तन होते रहते हैं। इसी वायु विक्षोभ के कारण ही वायुमण्डल की निचली परत का नाम विक्षोभमण्डल या परिवर्तनमण्डल पड़ा है। विक्षोभमण्डल में 1 से 5 प्रतिशत के मध्य ही जलवाष्प या नमी मिल सकती है। थोड़ी-बहुत जलवाष्प तो सर्वत्र पाई जाती है।


जलवाष्प एवं वाष्पीकरण-जलवाष्प से अर्थ वायु में पाई जाने वाली गैस जैसी ही अदृश्य नमी से है। यह सभी प्रकार के जल स्रोतों से एवं गीली धरती से निरन्तर होने वाली वाष्पीकरण की क्रिया से वायुमण्डल को प्राप्त होती रहती है। जलवाष्प की निरन्तरता का कारण तापमान से प्राप्त उष्णता है। भूतल व वायु में तापमान का आधार सौर ऊर्जा है। वायु के तापमान बढ़ने के साथ-साथ उसकी वाष्प ग्रहण करने की क्षमता भी बढ़ती जाती है। अतः जलवाष्प का आधार वाष्पीकरण है। जल को वाष्प में बदलने की क्रिया को वाष्पीकरण कहते हैं। भूतल के 71 प्रतिशत भाग पर जल है एवं यहीं से मुख्यतः सम्पूर्ण पृथ्वी तल पर आर्द्रता का वितरण होता रहता है।


वायु की जलवाष्प ग्रहण करने की क्षमता उसमें पहले से उपस्थित जलवाष्प की मात्रा एवं उसके तापमान पर निर्भर करती है। वायु का तापमान ज्यों-ज्यों बढ़ता जाएगा, त्यों-त्यों उसकी वाष्प ग्रहण करने की क्षमता भी उससे अधिक तेज गति से बढ़ेगी। इसी भांति गतिशील वायु स्थिर वायु से अधिक मात्रा में जल वाष्प ग्रहण कर सकती है। इसी कारण सबसे अधिक वाष्पीकरण की क्रिया उष्णकटिबन्धीय महासागरीय तल पर प्रवाहित पवनों द्वारा होती है। इसी के प्रभाव से उष्णकटिबन्धीय प्रदेशों में वर्षा मोटी बूंदों के रूप में व भारी मात्रा में होती है। आस्टिन मिलर के अनुसार, विश्व में वाष्पीकरण का अक्षांशीय औसत वितरण निम्न प्रकार से है:


........ English Translation........

Atmospheric Respect




 (ATMOSPHERIC HUMIDITY) Humidity, its condensation and various forms have been of paramount importance to the ground dwellers in all the elements of climate. The humidity present in the atmosphere refers to the water vapor and its various forms that are found in the swinging or floating state in the lower layers of the atmosphere (turbulence). The water vapor itself remains invisible in the air, but through the action of condensation, it appears in the forms of dew, frost, fog, cloud, watercourse, glacier, hail, etc. Due to its presence, there are changes in the atmosphere like thunder, thunder, heavy rain, snow. It is due to this wind disturbance that the lower layer of the atmosphere is named as the torsion or transformation. Water vapor or moisture can be found only between 1 to 5 percent in a wobble. Some water vapor is found everywhere.




 Water vapor and evaporation- Water vapor means the invisible moisture like gas found in the air. This atmosphere is received from all types of water sources and by the action of evaporation continuously from the wet earth. The reason for the continuity of the water vapor is the heat obtained from the temperature. Solar energy is the basis of temperature in surface and air. As the temperature of air increases, its capacity to absorb steam also increases. Therefore, the basis of water vapor is evaporation. The process of converting water into vapor is called evaporation. There is water on 71 percent of the ground floor and from here, humidity is distributed mainly on the entire earth floor.


 The ability of air to absorb water depends on the amount of water already present in it and its temperature. As the temperature of the air increases, its vaporization capacity will increase even faster than that. Similarly, moving air can absorb more water vapor than static air. This is why most evaporation occurs by the winds flowing over the tropical ocean floor. Due to this effect, the rainfall in the tropical regions is in the form of thick drops and in large quantities. According to Austin Miller, the latitudinal average distribution of evaporation in the world is as follows:


Comments

Popular posts from this blog

कोपेन का जलवायु वर्गीकरण (KOPPEN'SCLASSIFICATION OF WORLD CLIMATES)

Thornweight's World Climate Classification (THORNTHWAITE'S CLASSIFICATION OF WORLD CLIMATES) In English

Aeration वायुराशियों के वाताग्र या सीमान्त