जलवाष्प
जलवाष्प एवं गुप्त ऊष्मा-जल जब वाष्प में बदलता है तो उसके लिए ऊष्मा की आवश्यकता होती है। साधारणतः एक ग्राम जल के तापमान में एक डिग्री की वृद्धि के लिए जितने ताप की आवश्यकता होती है, उसे एक कैलोरी माप के बराबर माना जाता है। इसी भांति ठण्डे (4°C) जल की एक ग्राम मात्रा को पूरी तरह वाष्प में बदलने के लिए कुल 600 कैलोरी ताप की आवश्यकता होती है। यही ताप वाष्प
में
अदृश्य रूप में बना रहता है। इसे ही जलवाष्प की गुप्त ऊष्मा (Latent heat) कहते हैं। इस प्रकार गुप्त ऊष्मा ताप या गर्मी का ही दूसरा रूप है। जब संघनन क्रिया होने लगती है तो जलवाष्प ठण्डी होते समय अपनी ऊष्मा वायु को लौटा देती है। इसी कारण जिस वायु में नमी अधिक होती है उसके तापमान शुष्क हवा की तुलना में अधिक धीमी गति से कम होते हैं। उष्ण व आर्द्र प्रदेशों में ऐसी क्रिया होते रहने से वायुमण्डल में पर्याप्त उष्णता बनी रहती है। मौसम में उमस एवं मानव के लिए सहनशील क्षमता भी वायु के तापमान के साथ-साथ उसमें उपस्थित जलवाष्प के उच्च प्रतिशत से सम्बन्धित है। इससे भी स्थानीय रूप से मौसम परिवर्तनशील बना रहता है।
वायुमण्डलीय आर्द्रता के प्रकार एवं तापमान में सम्बन्ध वायुमण्डल में पाई जाने वाली जलवाष्प ही उसकी आर्द्रता या नमी कहलाती है। यह वायु गति, तापमान, जल वाष्प ग्रहण करने की क्षमता, सौर ऊर्जा आदि तथ्यों से विशेष प्रभावित होती है। इसी भांति जो दैनिक मौसम सम्बन्धी परिवर्तन होते रहते हैं, उसका आधार भी वायु में उपस्थित आर्द्रता ही है। आर्द्रता की कमी या अधिकता, वायु के तापमान में कमी या वृद्धि, संघनन के विविध रूपों का विकास आदि सभी मौसम के दैनिक परिवर्तनकारी घटक हैं। सामान्यतः जब भी वायु का तापमान बढ़ता है, उसकी आर्द्रता ग्रहण करने की क्षमता भी उतनी ही बढ़ती जाती है। यह निम्न सारणी से स्पष्ट है :
किसी वायु के विशेष भाग में कितनी आर्द्रता है एवं उसकी अतिरिक्त आर्द्रता ग्रहण करने की कितनी क्षमता है इसको ज्ञात करना ही आर्द्रता का मापन कहलाता है। आर्द्रता को दो रूपों में मापा जा सकता है :
(1) निरपेक्ष या वास्तविक आर्द्रता (Absolute or Real Humidity)—वायु के निश्चित आयतन में एक निश्चित तापमान पर जितनी जलवाष्प की मात्रा पाई जाती है, वही उसकी वास्तविक या निरपेक्ष आर्द्रता कहलाती है। इसे 'F तापमान पर प्रति घन फुट ग्रेन में अथवा °C तापमान पर प्रति घन मीटर ग्राम में दर्शाते हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी वायु के एक घन फुट भाग में 80°F पर 7 ग्रेन जलवाष्प है तो वायु की वास्तविक आता 7 ग्रेन प्रति घन फुट हुई। यदि अतिरिक्त नमी प्राप्त होने से यह मात्रा 8 ग्रेन हो जाती है तो वास्तविक आर्द्रता भी उसी के अनुसार 8 ग्रेन प्रति घन फुट हो जाएगी। वायु में अनेक कारणों
साहित्य भवन पब्लिकेशन्स से जलवाष्प की मात्रा स्थिर नहीं रहती, अतः वास्तविक या निरपेक्ष आर्द्रता का उल्लेख करते समय उसका समय भी अंकित कर दिया जाता है।
(2) विशिष्ट आर्द्रता (Specific Humidity)-वायु के ऊपर उठने व नीचे उतरने से उसकी वास्तविक आर्द्रता में परिवर्तन आता है। इसीलिए वायुराशियों के अध्ययन में वास्तविक आर्द्रता का प्रयोग न करके विशिष्ट आर्द्रता का प्रयोग किया जाता है। जलवाष्प सहित वायु के भार तथा जलवाष्प के भार के मध्य के अनुपात को विशिष्ट आर्द्रता कहते हैं। यह प्रति किलोग्राम नम हवा में उपस्थित जलवाष्प की मात्रा को ग्राम में प्रदर्शित करती है। (3) सापेक्षिक आर्द्रता (Relative Humidity)
यह अनुपात या प्रतिशत में व्यक्त की गई आर्द्रता है। ऐसा अनुपात पूर्व-निश्चित तापमान एवं आयतन की वायु में उपस्थित वास्तविक नमी एवं उसी तापमान पर वायु की अधिक नमी ग्रहण करने की क्षमता के मध्य होता है, जैसे 90°F पर एक फुट वायु में 7.4 ग्रेन जलवाष्प मौजूद है जबकि उसी तापमान पर उस वायु की नमी ग्रहण करने की क्षमता 14.8 ग्रेन है, अतः उसकी सापेक्षिक आर्द्रता 50 प्रतिशत होगी।
सापेक्षिक आर्द्रता का महत्व बदलते हुए मौसम का अनुमान लगाने में तापमान परिवर्तन के साथ-साथ सापेक्षिक आर्द्रता के बदलते स्वरूप का ज्ञान विशेष सहायक रहता है। इससे वायु की वाष्पीकरण की क्षमता का भी ज्ञान होता है। उष्ण एवं अर्दोष्ण प्रदेशों में निरन्तर ऊंची सापेक्षिक आर्द्रता या अधिक नमी व्यक्ति की कार्यक्षमता पर बहुत बुरा प्रभाव डालती है क्योंकि उमस भरा वातावरण कार्य करने की क्षमता एवं कुशलता को तत्काल घटा देता है। इसी भांति शीतोष्ण प्रदेशों में भी विशेष ऊंची सापेक्षिक आर्द्रता मानव के लम्बे समय तक कार्य करने की क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। नमीयुक्त वायु के ऊपर उठने से अथवा अन्य कारणों से जब वायु के तापमान गिरने लगते हैं तो वायु में उपस्थित नमी अपनी गुप्त ऊष्मा पुनः वायु को लौटा देती है। ऐसा संघनन की क्रिया से ही सम्भव है।
......... English Translation.......
When water vapor and secret heat-water turn into vapor, heat is required for that. Generally, the amount of heat required to increase one degree of temperature in one gram of water is considered equal to one calorie measurement. Similarly, a total of 600 calories of heat is required to convert one gram of cold (4 ° C) water completely to vapor. This heat vapor
In
Remains invisible. This is called latent heat of water vapor. Thus latent heat is another form of heat. When the condensation process starts, the heat returns to the air at the time of cooling. For this reason, the air in which the moisture is high has a lower temperature than the dry air. Adequate heat is maintained in the atmosphere due to such activity in hot and humid regions. Humidity in the weather and tolerance to humans is also related to the high percentage of air temperature in it along with air temperature. Even locally the weather remains variable.
The relationship between the type and temperature of atmospheric humidity is the water vapor found in the atmosphere is called its humidity or humidity. It is particularly affected by facts like wind speed, temperature, water vapor absorption capacity, solar energy etc. Similarly, the daily weather related changes that happen, the basis of the humidity in the air is the same. The decrease or excess of humidity, decrease or increase in air temperature, development of various forms of condensation etc. are the daily variable components of all seasons. Generally, whenever the air temperature rises, its ability to absorb humidity increases equally. It is clear from the following table:
Measurement of humidity is called to determine how much humidity is in a particular part of an air and how much capacity it has to absorb excess humidity. Humidity can be measured in two ways:
(1) Absolute or Real Humidity - The amount of water vapor found at a certain temperature in a certain volume of air is called its actual or absolute humidity. It is expressed in grains per cubic foot at 'F temperature or in grams per cubic meter at ° C temperature. For example, if there is 7 grains of water vapor at 80 ° F in one cubic foot of air, then the actual arrival of air is 7 grains per cubic foot. If this quantity becomes 8 grains due to getting additional moisture, then the actual humidity will also be 8 grains per cubic foot accordingly. Many reasons in the airImportance of Relative Humidity The knowledge of changing nature of relative humidity along with temperature changes is particularly helpful in estimating the changing seasons. It also gives knowledge of the ability of evaporation of air. Continuous high relative humidity or excess moisture in the hot and humid regions has a very bad effect on a person's performance as the humid environment immediately reduces the efficiency and efficiency of work. Similarly, even in temperate regions, special high relative humidity can adversely affect human ability to work for long periods of time. When the air temperature starts to fall due to the rise of the moist air or due to other reasons, the moisture present in the air returns its secret heat to the air. This is possible only by the action of compaction.
Comments
Post a Comment